Sunday, 7 June 2020

इन्सान के पास तीन आँखे होती है .. ..

इन्सान के पास तीन आँखे होती है,
दो आँखों से वो बहार की दुनिया देखता है,
जो दिमाग पर असर करती है। 
तीसरी आँख तब खुलती है जब बाकी दोनों आँखें बंद हो
और तीसरी आँख अपने अंदर की दुनिया देखती है
जो हमारी आत्मा पर असर करती है।
अद्धभुत ये बात है कि दिमाग़ खाली हो जाये
तो किसी के काम का नहीं रहता,
अगर आत्मा खाली हो जाये तो वो बहुत काम आती है।

Thursday, 4 June 2020

आप जीवन का आनन्द कब तक ले सकते है ?

जब आपको किसीभी चीज का ज्ञान नहीं होता,
बस सिर्फ तब तक ही आप दिल से उसका आनन्द ले सकते हो।

और जैसे ही आपको उस चीज का ज्ञान मिला,
बस तबसे आपका दिमाग़ घूमना शुरू,
तब आप उस चीज का आनन्द नहीं ले पाएँगे।

उदहारण के तौर पर :-
जब इन्सान एक बच्चा होता है,
तब तक वो ज़िन्दगी जी पाता है।

जैसे ही बड़े होकर उसको ज्ञान मिलता है,
बस तभी वो मतलबी बनकर सिर्फ और सिर्फ अपनी ज़िंदगी से व्यापार करता है।

जो उसको लाभ दे मुनाफा दे वो रखता है,
नुकसान देने वालो की तरफ तो देखता भी नहीं।

Monday, 25 May 2020

भाग्य / कर्म

भाग्य / कर्म

कोई कर्म को बड़ा मानता है,
कोई भाग्य को बड़ा मानता है।

जिसकी इच्छाएँ पूरी हो जाती है,
उसका भर्म होता है कि मेहनत से मिला है।

जिसकी इच्छाएँ पूरी नहीं होती,
वो किस्मत को दोष देता है।

असल में सबसे बड़ा परमात्मा होता है
जिसके हाथ में मानव होता है,
और मानव वहीं सोचता है जो भगवान चाहता है।

ज़िन्दगी एक जेल है .. .. .. .. ..

ज़िन्दगी एक जेल है,
मनुष्य एक कैदी ।
परमात्मा जेलर है,
मनुष्य वहीं करता है जो परमात्मा चाहते है।

मनुष्य कुछ भी नहीं करता सब कुछ पहले से ही निश्चित है।

Corona Virus Meaning is Revenge from Nature (2020)

आज-कल सभी लोग तेज़ रफ़्तार में थे,
हर कोई जल्द से जल्द धन कमाना चाहता था मानो जैसे धन खत्म होने वाला हो।
हर कोई बड़ा नाम कमाना चाहता था
मानो जैसे नाम कभी डूबेगा ही नहीं।

जिन सबके कारण हमने प्रकृति का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया,
मानो बहुत दुरुपयोग किया हो।

पर अब उसी प्रकृति की बारी है
मानो वो अपने ऊपर हुए अत्याचारों का हिसाब ले रहीं हो।

जीवन एक मात्र शून्य .. .. .. .. ..

जीवन एक मात्र शून्य होता है,
अपनी इच्छाओं, अपने आरामदायक के लिये,
मानव इसमें हलचल पैदा करता है जिसके कारण सुख-दुःख, अच्छा-बुरा, सकारात्मक-नकारात्मक पैदा होते है। ये सब मानव की बनाई हुई चीजें है। 

#विपुलकृष्णा
#vipulkrishna
#vk
#vipulkrishnavk


Saturday, 6 April 2019

Tit for Tat

जरूरी नहीं जिनके बारे में आप सोचते हो वो भी आपके बारे में सोचे।

तो जो तुम्हारे साथ अच्छा करता है उसके साथ 10 गुना अच्छा करो।

और जो तुम्हारे साथ बुरा करता है उसके साथ 10 गुना बुरा करो।

चालाक लोगों के साथ महा चालाक बनों।

मतलबी लोगों के साथ महा मतलबी।